फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks on saifai

सैफई पर सफाई, आपा खो बैठे अखिलेश

Fri, 10 Jan 2014 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Jan 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks on saifai

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने आखिरकार सैफई महोत्सव पर हो रहे बवाल पर पहली बार मीडिया के सामने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन


हालांकि, सफाई देते हुए उनकी बौखलाहट और झल्लाहट साफ नजर आई।

अखिलेश ने सैफई पर सफाई देते हुए कहा है कि सैफई महोत्सव पर हो रहे विवाद के पीछे मीडिया के पत्रकारों की अपनी नीयत है।

टिकट नहीं दिया, तो हमारे पीछे पड़े
अखिलेश ने इशारों में एक बड़े अखबार के मालिकों पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि ये लोग पहले भी हमारी पार्टी से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इस बार हम उन्हें राज्यसभा नहीं दे पाए तो इस तरह की खबरें लिखी जा रही हैं।

अखिलेश ने अखबार का नाम तक ले डाला और कहा कि ये पत्रकार मेरे साथ कई बार हेलीकॉप्टर में सफर कर चुके हैं। इस बार टिकट नहीं दिया तो हमारे पीछे पड़ गए।

उसे सजा दी जानी चाहिए

सैफई महोत्सव के बजट पर उठ रहे सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जिस पत्रकार ने ये खबर लिखी है, वो हमें तथ्य उपलब्ध कराए। ऐसा नहीं होने पर उसे सजा दी जानी चाहिए। अखिलेश ने बताया कि हर साल सैफई महोत्सव पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च नहीं किया जाता हैं। 300 करोड़ के बजट की बात निराधार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने अखिलेश को दिया झटका


आप कौन होते हैं पूछने वाले
मुजफ्फरनगर को लेकर हो रहे विवाद पर अखिलेश ने कहा कि सैफई में आने वाले अभिनेताओं से आप पूछने वाले कौन होते हैं कि मुजफ्फरनगर में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री हूं। सवाल मुझसे पूछिए। मैं जवाब दूंगा। मुझसे सवाल क्यों नहीं पूछते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed