{"_id":"69b3e896951fb20d5c059c82","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-lpg-crisis-in-uttar-pradesh-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले, 'अफवाहजीवी है भाजपा, गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले, 'अफवाहजीवी है भाजपा, गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी'
Fri, 13 Mar 2026 04:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:06 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अफवाहजीवी पार्टी है। रसोईगैस का संकट सरकार ने पैदा किया है। लोग ऑनलाइन भी सिलेंडर बुक नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अफवाहजीवी है। भाजपा की सरकार खुद अफवाह फैला रही है कि गैस की कहीं कोई कमी नहीं है जबकि हर जिले में कमी को देखा जा रहा है। अगर सरकार गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गैस लापता हो गई है। लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी और आगरा सहित अलग-अलग जिलों में गैस के लिए लगी लाइनें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग हो नहीं पा रही है। बुकिंग करने पर एरर दिखा रहा है। साफ्टवेयर से कौन खिलवाड़ कर रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसे कोई कैसे छिपा सकता है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गांव में रहते हैं वो चूल्हे पर खाना बना सकते हैं पर जो लोग अपार्टमेंट में रह रहे हैं वो क्या करेंगे। ये संकट सरकार ने पैदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन