फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on law and order situation in Uttar Pradesh.

यूपी सरकार ने प्रशासन पर नियंत्रण खोया, प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं: अखिलेश यादव

Mon, 23 Sep 2019 08:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Sep 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on law and order situation in Uttar Pradesh.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार प्रशासन पर अपना नियंत्रण पूरी तरह खो चुकी है। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और आक्रोशित है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हर तरफ अव्यवस्था, अशांति और अराजकता है।

विज्ञापन


अखिलेश ने बयान में कहा कि सपा सरकार में अपराध पर नियंत्रण के लिए यूपी 100 पुलिस सेवा उपलब्ध कराई गई थी। भाजपा सरकार में वह लगभग निष्प्रभावी हो गई है। यूपी अब हत्या प्रदेश बन गया है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। राज्य में बाढ़ और बारिश से बेहाल लोगों की कोई सुध लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन


सपा सरकार ने मरीजों, घायलों के लिए 108 और प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले-जाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा शुरू की थी। भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही इन सेवाओं के दुर्दिन शुरू हो गए। इसके चालकों को दिहाड़ी मजदूर बना दिया गया है। संविदा कर्मचारी आए दिन हड़ताल पर चले जाते हैं। ऐसे में मरीजों की होने वाली मौतों के लिए कौन जिम्मेदार होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में भटक रहे आयुष्मान के लाभार्थी

सपा अध्यक्ष ने कहा, सरकार की आयुष्मान योजना भी फेल हो रही है। गरीब व लाभार्थी अस्पतालों में भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह कहना निराधार है कि पहले मरीज इलाज के लिए भटकते रहते थे।

सच तो यह है कि सपा सरकार के समय अस्पतालों में इलाज और दवाइयां मुफ्त थीं। गंभीर बीमारियों कैंसर, किडनी, दिल और लीवर तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था थी। लखनऊ में कैंसर अस्पताल की स्थापना सपा सरकार ने ही की थी। सभी जांचें निशुल्क थीं।

लूट, अपहरण, बलात्कार रोजमर्रा की बातें

अखिलेश ने कहा, लूट, अपहरण, बलात्कार रोजमर्रा की बातें हो चली हैं। सितंबर में राजधानी लखनऊ में हर दूसरे दिन फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। अस्पतालों में तीमारदारों से मारपीट, बलात्कार की कोशिशें होती हैं लेकिन मामले दबा दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed