फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on increasing number of Corora patients in Uttar Pradesh.

कोरोना के मामलों का बढ़ता जाना चिंताजनक, जांच प्रक्रिया आसान व विश्वसनीय बनाए सरकार: अखिलेश यादव

Fri, 07 Aug 2020 03:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Aug 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on increasing number of Corora patients in Uttar Pradesh.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या पर चिंता जताई है और सरकार से जांच प्रक्रिया आसान व विश्वसनीय बनाने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का शिकार बनने वालों की सूची में अधिकारियों, पुलिस, नगरपालिका, बैंक, स्वास्थ्य, न्याय व शिक्षाकर्मियों का लगातार बढ़ना बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे तल्ख शब्दों का इस्तेमाल कर कहा कि सोती सरकार जागकर सुनिश्चित करे कि कोरोना टेस्ट रिपोर्ट शीघ्र व सही आए जिससे लोग रिपोर्ट पर विश्वास कर सकें व अपनों को न खोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले बयान जारी कर उन्होंने कहा था कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं स्वयं बुरी तरह बीमार हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि सत्तारूढ़ दल के ही एक दर्जन मंत्री व विधायक कोविड-19 की चपेट में हैं। एक कैबिनेट मंत्री की दुखद मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने सवाल किया कि भाजपा सरकार ने साढ़े तीन वर्ष में कौन सी मेडिकल सुविधाएं विकसित की हैं ? मुख्यमंत्री और उनकी टीम के अफसर बताएं कि भाजपा सरकार के किन मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 का इलाज हो रहा है? अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पाने से लोगों में भय व्याप्त है। वे मनोवैज्ञानिक रूप से हताशा का शिकार हो रहे हैं। लगातार पांच महीनों से तमाम प्रतिबंधों में रहते हुए सैकड़ों लोग आत्महत्या करने को मजबूर हुए हैं। बच्चों के स्कूल-कॉलेज भी बंद चल रहे हैं। भाजपा सरकार के तमाम दिशा निर्देशों का पालन भी धीरे-धीरे घटता जा रहा है।

स्वच्छता व उपचार के अभाव में और बीमार हो रहे मरीज

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी में इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। गंभीर मरीज भी इलाज के लिए घंटों तड़पते रहते हैं। कोरोना जांच की व्यवस्था भी चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि भूख-प्यास के साथ ही उपचार व स्वच्छता के अभाव में से कोविड-19 की व्यवस्था मरीजों को और ज्यादा बीमार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed