फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav speaks on firing by a man in front of Jamia Islamia.

जामिया गोलीकांड भाजपाइयों द्वारा समाज में नफरत भरने का दुष्परिणाम, खुद को बचाएं: अखिलेश यादव

Thu, 30 Jan 2020 07:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Jan 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav speaks on firing by a man in front of Jamia Islamia.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना की निंदा की। - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जामिया के सामने पर मार्च पर एक युवक द्वारा गोली चलाने पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली में एक युवक द्वारा निष्क्रिय पुलिस के सामने लोगों पर गोली चलाने की घटना बेहद निंदनीय है। आज के सत्ताधारी जिस प्रकार समाज को नफरत से भर रहे हैं, ये उसी का दुष्परिणाम है। आगे उन्होंने कहा कि आज राजनीति द्वारा पोषित घृणा से भटक रहे युवाओं व खुद को बचाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन


दरअसल, जामिया के छात्र महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। इस मार्च के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने प्रदर्शन के दौरान गोली चला दी, जिससे एक प्रदर्शनकारी युवक घायल हो गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में पिस्तौल लहराते हुए बोला, आओ मैं देता हूं तुम्हें आजादी

एक चश्मदीद ने घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि हमारा मार्च चल रहा था कि एक युवक अचानक दूसरी दिशा से सामने आया और हवा में पिस्तौल लहराते हुए बोला कि आओ मैं तुम्हें आजादी देता हूं और फिर उसने गोली चला दी।

गोली प्रदर्शन कर रहे शादाब आलम को लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जामिया से राजघाट तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी स्थानीय लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed