{"_id":"5ae8a1234f1c1be2798b73a6","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-fake-encounters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार बनी तो फर्जी एनकाउंटर की होगी जांच, अफसरों पर करेंगे कठोर कार्रवाई: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार बनी तो फर्जी एनकाउंटर की होगी जांच, अफसरों पर करेंगे कठोर कार्रवाई: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 01 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सरकार बनने पर फर्जी एनकाउंटर की जांच कराकर दोषी अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मंगलवार को उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में असहमति को दुश्मनी मानकर राजनीतिक विरोधियों का दमन-उत्पीड़न किया जा रहा है और आंदोलनकारियों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।
विज्ञापन
सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के दौरे के समय मिर्जापुर, सुल्तानपुर, बुलंदशहर में कर्फ्यू जैसी स्थिति बना दी गई। तमाम निर्दोष लोगों को आपराधिक धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया। गन्ना किसानों की बदहाली बताने सीतापुर से लखनऊ आ रहे युवकों पर पुलिस ने अकारण लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार तो मिला नहीं, उल्टे जिन्हें समाजवादी सरकार ने रोजगार दिया था वह भी छीना जा रहा है। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन मिल मालिक पेराई बंद कर रहे हैं। जबकि, किसानों का गन्ना अब भी खेतों में खड़ा है।