बहराइच हिंसा: अखिलेश यादव बोले- अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बहराइच हिंसा में अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश भर में लगातार बहराइच जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है। एनकाउंटर, हाफ एनकाउंटर की नई परिभाषाएं सरकार ने बनाई हैं। अगर एनकाउंटर से ही कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा होता तो आज प्रदेश की कानून व्यवस्था और राज्यों से अच्छी होती।
उन्होंने कहा कि बहराइच की घटना प्रशासनिक और सरकार की असफलता है। पुलिस की जानकारी में होने के बावजूद शांतिपूर्वक कार्यक्रम को संपन्न नहीं कराया जा सकता। एनकाउंटर हाफ एनकाउंटर डराने के लिए हैं। सरकार नफरत को बढ़ावा दे रही है। इससे पहले मंगेश यादव एनकाउंटर पर सवाल उठे तो सरकार ने बैलेंस करने के लिए क्षत्रिय को भी मार दिया। कहीं भी बैलेंस करने के लिए जान नहीं ली जाती।
ये भी पढ़ें - हिंसा प्रभावित इलाके में राजनेताओं की नोएंट्री, इस तकनीक से उपद्रवियों की पहचान
ये भी पढ़ें - बहराइच में शुरू हुई इंटरनेट सेवा, महाराजगंज में 10 प्रतिशत दुकानें खुलीं, पुलिस बल मौजूद
अखिलेश यादव ने कहा कि जो घटना हुई है वो दुखद है। ऐसी घटनाएं समाज में न हों। हम परिवार को न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे। सरकार अंग्रेजों के नारे डिवाइड एंड रूल पर काम कर रही है। घटना हुई नहीं है कराई गई है, जान गई है, लेकिन घटना कराई किसने है? उन्होंने कहा कि बहराइच हिंसा रोकी जा सकती थी लेकिन घटना क्यों हुई इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस को इस सरकार ने बिगाड़ दिया है और जब कभी भी इन घटनाओं की जांच होगी तो बहुत से दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी। इसी सरकार के सबसे पहले डीजीपी ने कहा था कि जो पुलिस आज एनकाउंटर कर रही है, उनके साथ कल कोई खड़ा नहीं होगा। पत्रकारों को भाजपा के लोग मार रहे हैं। झूठे मुकदमें में जेल भिजवा रहे हैं। 2027 में सपा सरकार आने पर कानून व्यवस्था बेहतर होगी। बिहार में शराब से मौतों पर कहा कि यूपी से शराब कैसे जा रही है। दोनों जगह भाजपा की सरकार है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.