Akhilesh Yadav: पठान विवाद पर अखिलेश यादव ने दिया बयान, बोले- हमको तो हर रंग में दिखता प्यार-ही-प्यार है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म पठान पर मचे विवाद को लेकर ट्वीट कर बयान जारी किया है और कहा कि हमें तो हर रंग से प्यार है।
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म पठान पर मचे विवाद पर बयान जारी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमको तो हर रंग में दिखता प्यार-ही-प्यार है...।
अखिलेश यादव ने बयान के साथ ही एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें भगवा रंग की जैकेट पहने हुए एक बच्चा खड़ा है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि दिल हमारा तो भई मोहब्बत से गुलज़ार है…
हमको तो हर रंग में दिखता प्यार-ही-प्यार है।
दिल हमारा तो भई मोहब्बत से गुलज़ार है…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 17, 2022
हमको तो हर रंग में दिखता प्यार-ही-प्यार है pic.twitter.com/IJteGXT6tn
वीडियो में उनके साथ कई अन्य नेता भी बैठे हुए है।