फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on Atiq Ashraf Murder case.

अतीक-अशरफ हत्याकांड: अखिलेश यादव बोले, पुलिस अभिरक्षा में हत्या, यूपी में अपराध की पराकाष्ठा दिखाने वाला

Sun, 16 Apr 2023 12:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Apr 2023 12:23 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर कहा कि यह यूपी में अपराध की पराकाष्ठा को दिखाता है। ऐसा लगता है कि कुछ लो जानबूझकर इस तरह के माहौल को बना रहे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on Atiq Ashraf Murder case.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस अभिरक्षा में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर कहा कि यूपी में यूपी में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट तक पुलिस को देना पड़ सकता है जवाब
माफिया अतीक अहमद की हत्या का प्रदेश पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के सामने जवाब देना पड़ सकता है। अतीक को देवरिया जेलकांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुजरात की साबरमती जेल भेजा गया था। इस आदेश का इतना प्रभाव था कि पहली बार उमेश पाल अपहरण केस में कुछ दिन पहले पेशी पर प्रयागराज लाए गए अतीक को चार घंटे तक नैनी जेल के बाहर रखने के बाद वापस साबरमती जेल रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Atiq Ahmed Shot Dead: शार्प शूटरों की तरह बरसाईं गोलियां, फिदायीन की तरह दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उमेश हत्याकांड के बाद UP का सबसे दुर्दांत अपराधी बन गया था अतीक, 40 साल में पहली बार सजा


हाल ही में बी वारंट पर प्रयागराज लाने के लिए भी पुलिस ने अदालत को अतीक की पूरी सुरक्षा करने का आश्वासन दिया था। अदालत ने भी अतीक को प्रयागराज लाने के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत कई अहम दिशा-निर्देश दिए थे। इनमें पुलिस वैन में डिजिटल लॉक का इंतजाम होने, पुलिसकर्मियों के बॉडी वार्न कैमरा धारण करने समेत कई तरीके बताए गए थे। अतीक की वैन में मौजूद पुलिसकमियों के बॉडी वॉर्न कैमरा की लाइव फीड प्रयागराज के पुलिस कंट्रोल रूम को भेजी जा रही थी। सुरक्षा के दृष्टिगत 50 पुलिसकर्मियों को भेजा गया था।

अतीक की हत्या से बेखबर रहा लखनऊ जेल में बंद उमर
राजधानी लखनऊ की जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का बेटा मो. उमर अपने पिता और चचा (अशरफ) की हत्या से बेखबर रहा। दरअसल, जिस समय अतीक व अशरफ की हत्या हुई उस समय जेल बंद हो चुकी थी। सभी बंदी अपने बैरकों में चले गए थे। इसलिए उसे वारदात की जानकारी नहीं हो सकी। हालांकि जेल प्रशासन ने हाई सिक्योरिटी में बंद उमर की बैरक की सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा में लगे जेलकर्मियों के साथ ही सीसीटीवी के जरिए लगातार उसकी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed