फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks about Lucknow gangrape

लखनऊ गैंगरेप पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 25 Jul 2014 07:52 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks about Lucknow gangrape

मोहनलालगंज में महिला से दरिंदगी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गैंगरेप के बाद युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सवालों के घेरे में है, जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वहीं मामले की जांच के लिए बनाई गई कमेटी की प्रमुख एडीजी सुतापा सान्याल ने भी मामले से पल्ला झाड़ लिया था।

यहां तक कि मुख्यमंत्री या शासन की तरफ से इस मामले में कोई जिम्मेदारी दिए जाने की बात से ही उन्होंने इंकार कर दिया। जिसके बाद अब यूपी सरकार भी दबाव में आ गई है।

हाईपावर कमेटी कर रही जांच

Akhilesh Yadav speaks about Lucknow gangrape

शकुंतला मिश्रा विकलांग पुनर्वास विश्वविद्यालय में पौधारोपण के बाद मीडियाकर्मियों से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि पोस्टमार्टम में उठे सवालों की जांच हाईपावर कमेटी कर रही है।

जांच रिपोर्ट आने दीजिए, कार्रवाई होगी। वहीं, एलडीए अफसरों के निलंबन पर उन्होंने कहा कि अनियमितताएं मिलने पर सख्त एक्शन होगा।

रिवर व्यू कालोनी के लोगों ने डीएम के सामने भी समस्याएं बताई थी। शासन ने उन पर एक्शन लिया है। जबरौली गांव में प्राइमरी स्कूल के बच्चों के बजाय कान्वेंट स्कूल के बच्चों से क्लिंटन की मुलाकात कराने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि वह ऐसी जानकारियों को गंभीरता से लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर हाईकोर्ट ने भी मांगा जवाब

Akhilesh Yadav speaks about Lucknow gangrape

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दुष्कर्म की वारदातों पर हाईकोर्ट ने भी सरकार के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है।

कोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल किया कि ऐसी वारदातें रोकने के लिए उसने क्या कदम उठाए हैं?

कोर्ट ने यह भी पूछा कि सरकार पीड़िताओं की मदद के लिए क्या कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed