फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks about contesting in Maharashtra.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: अखिलेश बोले- हमारी कोशिश है कि इंडिया गठबंधन साथ रहे, वो हमें ज्यादा सीटें दें

Thu, 17 Oct 2024 12:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Oct 2024 12:46 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर माल्यार्पण किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सपा की भागीदारी पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks about contesting in Maharashtra.
महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर अखिलेश यादव ने किया माल्यार्पण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सपा की भागीदारी पर कहा कि हमारी कोशिश है कि वहां इंडिया गठबंधन साथ मिलकर लड़ें। पिछली बार हमारे दो विधायक थे। हमें उम्मीद है जहां हमारे दो विधायक थे, वो हमें सीटें भी ज्यादा देंगे और हम पूरी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़े होंगे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। राज्य में एक चरण में चुनाव होगा। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा को एक भी सीट नहीं दी थी जबकि महाराष्ट्र में सपा के दो विधायक थे तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां सपा की भागीदारी होगी।
विज्ञापन




इसके पहले, अखिलेश यादव ने लालबाग स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सब संकल्प लेते हैं कि समाज में भेदभाव खत्म हो, समय-समय पर ऊंच नीच पैदा होती है, उसको समाप्त किया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके साथ सपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed