{"_id":"5aacd01b4f1c1bae758b5dad","slug":"akhilesh-yadav-speak-about-alliance-of-sp-and-bsp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले, उपचुनाव में सपा की जीत से अब सीएम योगी विकास की तरफ जाने लगे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले, उपचुनाव में सपा की जीत से अब सीएम योगी विकास की तरफ जाने लगे हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट करते डॉ. नवल किशोर शाक्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डॉ. नवल किशोर शाक्य सपा में शामिल हो गए हैं। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की, जिसमें डॉ. शाक्य भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर उपचुनाव में जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
डॉ. नवल के सपा में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये हमारी पार्टी में आ रहे हैं लेकिन इन्हें हम यहां नहीं, सभा में ज्वाइन कराएंगे। कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव को स्मृति चिह्न दिया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि इस जीत से सबसे बड़ा फायदा ये हुआ है कि वो (सीएम योगी) विकास की तरफ जाने लगे हैं। अब वो डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं। विकास कार्यों में रुचि लेने लगे हैं। अखिलेश ने कहा कि बीटीसी अभ्यर्थियों की पूरी प्रक्रिया होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया। सिर्फ इसलिए कि सपा शासन में उनकी भर्तियां हुई थीं। कम से कम जो भर्तियां हो गई हैं, उन्हें तो सरकार नियुक्ति पत्र दे दे।
विज्ञापन
बैलेट पर ठप्पा मारने से निकलता गुस्सा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कुछ ज्यादा ही वादे जनता से किए। जो वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। इसी का गुस्सा जनता में है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ईवीएम से वोटिंग हुई तो जनता का गुस्सा नहीं निकला। बैलेट पर ठप्पा मारने से गुस्सा निकलता है और लोकतंत्र में गुस्सा निकलना बहुत जरूरी है। अगर बैलेट से वोट पड़े होते तो हमारी जीत और बड़ी होती।
कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस गठबंधन करना चाहती है तो ये अच्छी बात है।
राज्यसभा में भाजपा द्वारा एक उम्मीदवार ज्यादा उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को अगर भ्रष्टाचार रोकना है तो उसे एक्सट्रा प्रत्याशी नहीं उतारना चाहिए था। राज्यसभा के लिए एक एक्सट्रा प्रत्याशी बढ़ाकर भाजपा ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। हम तो विकास पर बहस कर रहे थे लेकिन वे नेरेटिव के बारे में पूछते थे। लो, अब हमने मुद्दा दे दिया है।