{"_id":"5d7214268ebc3e01390a6f1d","slug":"akhilesh-yadav-slams-government-on-new-traffic-rules","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों को लेकर अखिलेश यादव सरकार पर बरसे, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों को लेकर अखिलेश यादव सरकार पर बरसे, कही ये बात
Fri, 06 Sep 2019 02:01 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए ट्रैफिक नियमों को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को लताड़ा है। उन्होंने कहा कि देश की गाड़ी सत्ता के नशे में चूर बिना बेल्ट के वो नाबालिग चला रहे हैं, जिन्हें अपना अहित करने का लाइसेंस जनता ने कभी नहीं दिया। सामाजिक सौहार्द को प्रदूषित करने वाले ऐसे कुचालकों के पास देश के आर्थिक भविष्य का कोई बीमा भी नहीं है। अब जनता इनका चालान काटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की गाड़ी सत्ता के नशे में चूर बिना बेल्ट के वो नाबालिग चला रहे हैं, जिन्हें अपना अहित करने का लाइसेंस जनता ने कभी नहीं दिया. सामाजिक सौहार्द को प्रदूषित करने वाले ऐसे कुचालकों के पास देश के आर्थिक भविष्य का कोई बीमा भी नहीं है. अब जनता इनका चालान काटेगी. #TrafficTerrorism
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
भय पैदा कर सत्ता में बने रहना चाहती है भाजपा: अखिलेश
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र में भय पैदाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। समाज में दूरी पैदा करना और नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा है। इन्हीं के बल पर वह अपनी सत्ता केंद्रित राजनीति करती है। इससे उन सभी को सावधान रहना चाहिए जो संविधान, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्म निरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अखिलेश बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस से निर्देशित होती है जिसकी पूरी विचारधारा समाज को बांटने वाली है। भाजपा-आरएसएस ने मिलकर देश की राजनीति को प्रदूषित किया है। लोकतंत्र के लिए यह खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत चिंताजनक है। प्रदेश में निर्दोषों को झूठे आरोपों में फंसाकर अन्याय हो रहा है।