UP Budget Session: अखिलेश यादव ने शेयर की यूपी बजट सत्र की तस्वीर, लाल रंग में रंगा नजर आया सदन, कही ये बात
यूपी विधानमंडल के अंदर बजट सत्र के पहले दिन सपा सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन के अंदर की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
विस्तार
उन्होंने तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘लाल रंग’ के आगे तो हर रंग फीका है भावना का लाल रंग हर रंग से जीता है।
‘लाल रंग’ के आगे तो हर रंग फीका है
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 2, 2024
भावना का लाल रंग हर रंग से जीता है pic.twitter.com/kLI0bY38aF
सपा अध्यक्ष खुद भी सदन में गए थे और अपने विधायकों के साथ तस्वीर खिंचवाई।
सत्र के पहले दिन अभिभाषण के दौरान सपा विधायक लगातार नारेबाजी करते रहे। हालांकि, इस शोरशराबे के दौरान भी राज्यपाल अपनी अभिभाषण पढ़ती रहीं और पूरा भाषण पढ़ा।