{"_id":"63c41b906b5b39582600fa18","slug":"akhilesh-yadav-says-up-government-is-failed-to-provide-security-to-people-in-uttar-pradesh-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अखिलेश बोले- यूपी की कानून व्यवस्था बदतर, थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अखिलेश बोले- यूपी की कानून व्यवस्था बदतर, थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं
Sun, 15 Jan 2023 08:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:59 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को सुरक्षा देने में असफल हो गई है। थाने और तहसील भ्रष्टाचार व दलाली के अड्डे बन गए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। प्रदेश सरकार जनता की सुरक्षा में विफल है। समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण की जो प्रभावी व्यवस्थाएं की गई थीं, उन्हें भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। अपराधियों में पुलिस का डर समाप्त है, अब उस पर भी आए दिन दाग लग रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं होती हैं। थाने और तहसील भ्रष्टाचार व दलाली के अड्डे बन गए हैं। निर्दोषों की पिटाई से मौतें हो रही हैं। साइबर क्राइम का बोलबाला है। पुलिस ठगी के मामलों को खोलने में असफल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। सरकार की ओर से बेटियों को बचाने का नारा दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे अलग है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के छह प्रवेश द्वार, ये है पूरा प्लान
उधर, सपाइयों ने प्रदेशभर में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में अखिलेश यादव के साथ डिंपल की मौजूदगी में महिलाओं ने फूल माला भेंट कर बधाई दी। इस दौरान जूही सिंह, लीलावती कुशवाहा, किन्नर पायल सिंह, अन्नू टंडन, नेहा यादव, पूजा यादव मौजूद रहीं।