रामपुर में दहशत का माहौल, नागरिक अधिकारों को कुचल रही सरकार: अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर में भाजपा सरकार व प्रशासन के इशारे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए अलोकतांत्रिक रवैया अपनाने की निंदा की।
उन्होंने कहा कि रामपुर में नागरिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। बदले की भावना से सांसद आजम खां को फर्जी केसों में फंसाकर बदनाम करने की साजिश हो रही है।
अखिलेश ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि रामपुर को छावनी बनाकर विधायक अब्दुल्ला आजम को घर से निकलते ही हिरासत में ले लिया गया। सरकार के आरोप की जांच करने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद एसटी हसन तथा विधायक हाजी इकराम कुरैशी समेत संभल, पीलीभीत, मुरादाबाद, बरेली, बिजनौर और बदायूं से रामपुर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अवैध ढंग से रोका।
आजम के विश्वविद्यालय को किया जा रहा बर्बाद
उन्होंने कहा, विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ प्रदर्शन में शामिल एमएलसी लीलावती कुशवाहा, युवा नेता मोहम्मद एबाद, बृजेश यादव तथा दिग्विजय सिंह ‘देव’ सहित काफी लोग गिरफ्तार किए गए।
सपा अध्यक्ष ने कहा, आजम खां ने जिस मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की है कि उसे बर्बाद किया जा रहा है।