फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says SP to be number one party in UP.

'यूपी चुनाव में सपा होगी नंबर वन, बाकी दो और तीन की लड़ाई लड़ें'

Sat, 04 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says SP to be number one party in UP.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सूबे को नीति आयोग बनने से कोई लाभ नहीं हुआ है, उलटे विकास में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में सपा नंबर वन पार्टी बनेगी बाकी सब नंबर दो व तीन की लड़ाई लड़ें।

विज्ञापन


शुक्रवार को फतेहपुर में महिला पॉलीटेक्निक के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नीति आयोग तो बना दिया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सभी का कार्यकाल जनता देख चुकी है। सपा ने चार साल के कार्यकाल में प्रदेश का कितना विकास किया, यह किसी से छिपा नहीं है। सपा की बढ़ती ताकत और बेनी बाबू की वापसी से विपक्षी बौखला गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी ने भाजपा को सबसे ज्यादा सांसद दिए इसके बाद भी केंद्र सरकार यूपी की उपेक्षा कर रही है। यूपी को नीति आयोग का लाभ नहीं मिल रहा है।

इन विकास योजनाओं की दी जानकारी

Akhilesh Yadav says SP to be number one party in UP.

कहा कि सपा सरकार ने साइकिल वितरण, ई-रिक्शा वितरण, कन्या विद्या धन योजना, समाजवादी पेंशन, छात्रों को लैपटॉप का वितरण, एंबुलेंस सेवा, कानून-व्यवस्था में सुधार, महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन समेत कई योजनाएं शुरू की हैं।

इसके अलावा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो, इस दिशा में भी सरकार ने कार्य किया। नहरों में बराबर पानी दिया जा रहा है। मंडियों को विकसित किया जा रहा है। 1 लाख 60 हजार शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया है। कहा कि पुलिस में अभी और भर्तियां होंगी लेकिन इसके लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने रोजगार सेवकों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह से सभी विभागों में नौकरियां देने के लिए रास्ता निकाला गया है रोजगार सेवकों के लिए भी कोई न कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे और शहरी क्षेत्रों इससे ज्यादा बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा, बसपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 2017 में सपा नंबर वन होगी। अब बाकी सब नंबर दो और तीन की लड़ाई लड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed