{"_id":"6476c851ffa692ac8a05f5c3","slug":"akhilesh-yadav-says-police-and-administration-is-uncontrolled-in-bjp-government-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, अच्छा हुआ दरोगा के पास बेल्ट है, थार या बुल्डोजर नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, अच्छा हुआ दरोगा के पास बेल्ट है, थार या बुल्डोजर नहीं...
Wed, 31 May 2023 09:38 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 May 2023 09:38 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस-प्रशासन निरंकुश हो गया है। विपक्षी दलों पर अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई की जा रही है। दरोगा आराम में खलल पड़ने पर फरियादी को ही पीट रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन निरंकुश हो गया है। पुलिस लोगों की रक्षा करने के बजाए उन्हें प्रताड़ित कर रही है। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन गरीब और पीड़ित को अपमानित कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने जारी बयान में कहा कि पुलिस अनुशासनहीन होकर विपक्षी दलों पर अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा ने अपने आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही बेल्ट से हिंसक प्रतिक्रिया दी। अच्छा हुआ दरोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुल्डोजर नहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जांघों के बीच दबाकर ले जा रहे थे पौने चार-चार किलो सोना, कस्टम ने ऐसे दबोचे, अंडरवियर...
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तैयार हो रहे दूल्हे को आया हार्ट अटैक, बरात की जगह निकली अर्थी; मातम में बदली शादी की खुशियां
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका हिसाब जरूर लेगी।