फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says neither party nor government is bigger in democracy.

UP Politics: अखिलेश यादव ने भाजपा को दिया जवाब, बोले- न संगठन बड़ा होता है, न सरकार... सबसे बड़ा होता है...

Fri, 19 Jul 2024 05:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग सत्तान्मुखी हैं, सेवान्मुखी नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता का कल्याण ही सबसे बढ़कर है और एक मात्र उद्देश्य है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says neither party nor government is bigger in democracy.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सत्ता और पद के लोभ में होते हैं वो सरकार व संगठन में श्रेष्ठता के झगड़े में उलझे रहते हैं। लोकतंत्र में तो जनसेवा ही साध्य होती है।
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि न संगठन बड़ा होता है, न सरकार। सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण। 

दरअसल संगठन और सरकार तो बस साधन होते हैं, लोकतंत्र में साध्य तो जनसेवा ही होती है। जो साधन की श्रेष्ठता के झगड़े में उलझे हैं, वो सत्ता और पद के भोग के लालच में है, उन्हें जनता की कोई परवाह ही नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपाई सत्तान्मुखी है, सेवान्मुखी नहीं!

बता दें कि लखनऊ में बीते दिनों हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया था कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। उनके बयान के बाद भाजपा में उथलपुथल शुरू हो गई थी जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उप मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली बुलाकर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने इसी बयान को लेकर शुक्रवार को एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed