फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says its shameful to take money from labourers coming from different states.

ट्रेन से वापस लाए जा रहे गरीब और बेबस मजदूरों से टिकट के पैसे लेना शर्मनाक: अखिलेश यादव

Sun, 03 May 2020 02:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 May 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says its shameful to take money from labourers coming from different states.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

महाराष्ट्र के नासिक से ट्रेनों से रविवार सुबह लखनऊ पहुंचे 847 लोगों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों से उनके जिलों को रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों से ट्रेन के टिकट के पैसे लेने को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शर्मनाक बताया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने रविवार को दो ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि ट्रेन से वापस घर ले जाए जा रहे गरीब, बेबस मजदूरों से भाजपा सरकार द्वारा पैसे लिए जाने की ख़बर बेहद शर्मनाक है। आज साफ हो गया है कि पूंजीपतियों का अरबों माफ करने वाली भाजपा अमीरों के साथ है और गरीबों के खिलाफ। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय शोषण करना सूदखोरों का काम होता है, सरकार का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने कहा कि अब तो भाजपा के आहत समर्थक भी ये सोच रहे हैं कि अगर समाज के सबसे गरीब तबके से भी घर भेजने के लिए सरकार को पैसे लेने थे तो पीएम केयर्स फंड में जो खरबों रुपया तमाम दबाव व भावनात्मक अपील करके डलवाया गया है उसका क्या होगा? अब तो आरोग्य सेतु एप से भी इस फंड में 100 रुपये वसूलने की ख़बर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed