फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says injustice on peak in BJP government.

UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार में अन्याय चरम पर, तानाशाही करने वालों को जनता हटा देगी

Tue, 09 Apr 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Apr 2024 12:03 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में अन्याय चरम पर है। जनता तानाशाही करने वालों को हटा देगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says injustice on peak in BJP government.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश इस बार तानाशाही करने वाली सरकार को हटा देगा। भाजपा की दस साल की सरकार में अन्याय व अत्याचार चरम पर है। भाजपा के लोग भ्रष्टाचार खुद करते हैं। भ्रष्टाचारियों को खुद पालते-पोसते हैं और आरोप विपक्षी दलों पर लगाते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी से लेकर इलेक्टोरल बॉन्ड तक न जाने कितने भ्रष्टाचार किए हैं। इन सबकी जांच हो जाएगी तो यह देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार साबित होगा। भ्रष्टाचार करके ही भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भ्रष्टाचार के पैसे से भाजपा सारे अलोकतांत्रिक व अनैतिक कार्य कर लोकतंत्र और संविधान को नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सत्ता में आने के बाद किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के हित में फैसले लेगा। महंगाई व बेरोजगारी कम करेगा। जनता को राहत देने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने नवरात्र की दी बधाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवरात्र पर सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की शुभकामना करते हुए कहा कि इन पर्वों से हमें परस्पर सौहार्द, सद्भाव तथा शुचिता का संदेश मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed