{"_id":"6614377ac54e5c91740c9b80","slug":"akhilesh-yadav-says-injustice-on-peak-in-bjp-government-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार में अन्याय चरम पर, तानाशाही करने वालों को जनता हटा देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार में अन्याय चरम पर, तानाशाही करने वालों को जनता हटा देगी
Tue, 09 Apr 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:03 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में अन्याय चरम पर है। जनता तानाशाही करने वालों को हटा देगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश इस बार तानाशाही करने वाली सरकार को हटा देगा। भाजपा की दस साल की सरकार में अन्याय व अत्याचार चरम पर है। भाजपा के लोग भ्रष्टाचार खुद करते हैं। भ्रष्टाचारियों को खुद पालते-पोसते हैं और आरोप विपक्षी दलों पर लगाते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी से लेकर इलेक्टोरल बॉन्ड तक न जाने कितने भ्रष्टाचार किए हैं। इन सबकी जांच हो जाएगी तो यह देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार साबित होगा। भ्रष्टाचार करके ही भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भ्रष्टाचार के पैसे से भाजपा सारे अलोकतांत्रिक व अनैतिक कार्य कर लोकतंत्र और संविधान को नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सत्ता में आने के बाद किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के हित में फैसले लेगा। महंगाई व बेरोजगारी कम करेगा। जनता को राहत देने का काम करेगी।
विज्ञापन
अखिलेश ने नवरात्र की दी बधाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवरात्र पर सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की शुभकामना करते हुए कहा कि इन पर्वों से हमें परस्पर सौहार्द, सद्भाव तथा शुचिता का संदेश मिलता है।