फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says even BJP leaders dont want BJP.

Loksabha Election 2024: अखिलेश यादव का तंज, बोले- अब तो भाजपा वाले खुद कह रहे हैं नहीं चाहिए भाजपा

Mon, 04 Mar 2024 12:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव न लड़ने का एलान करने पर कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के रूप में इतनी कमजोर पहले कभी भी नहीं थी। यहां तक कि भाजपाई खुद भी भाजपा सरकार नहीं चाहते।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says even BJP leaders dont want BJP.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो भाजपा के लोग ही कह रहे हैं कि नहीं चाहिए भाजपा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी भी नहीं थी।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि किसने सोचा था कि भाजपा के ऐसे दिन भी आएंगे कि कुछ उम्मीदवार टिकट मिलने से पहले कुछ और काम को ज्यादा जरूरी बताने का बहाना करके दावेदारी छोड़ देंगे। कोई खेल को राजनीति से अधिक गंभीर मानकर बाहर जाने की बात करेगा तो कोई पर्यावरण के बहाने पतझड़ी भाजपा से बाहर निकलने के लिए प्रार्थना पत्र लिखेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुभासपा और निषाद पार्टी के कोटे की सीट पर फंसा पेंच, अमित शाह से मुलाकात पर भी नहीं बनी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, आकाशीय बिजली ने ली आठ की जान


कोई टिकट कटने पर संन्यास लेने का ऐलान कर देगा तो कोई टिकट मिलने के बाद भी दूर से ही सोशल मीडिया पर अपने व्यक्तिगत कारणों से टिकट को ठुकरा देगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी नहीं थी। अब तो जनता के अलावा, भाजपा वाले भी ख़ुद ही कह रहे हैं कि भाजपा नहीं चाहिए।

शनिवार को भाजपा की पहली सूची आने के पहले ही कई प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। भाजपा ने पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed