{"_id":"66f456442402c85c840081aa","slug":"akhilesh-yadav-says-economic-policies-of-bjp-are-failed-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले - भाजपा की आर्थिक नीतियां फेल हुईं, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले - भाजपा की आर्थिक नीतियां फेल हुईं, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर
Thu, 26 Sep 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:15 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पूंजीपतियों की संपत्ति और मध्यम एवं गरीब वर्ग की मुश्किलें तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियां फेल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को जारी बयान में कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इस सरकार में चंद पूंजीपतियों की संपत्ति और मध्यम एवं गरीब वर्ग की मुश्किलें तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
नाकाम आर्थिक नीतियों से कंपनियों का कारोबार इतना घट गया है कि वे अपना व्यवसाय बचाने के लिए कर्मचारियों से कई गुना काम करवाती हैं। इससे कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। नौकरी पेशा लोगों की हालत बंधुआ मजदूरों से बदतर हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में नौकरी पेशा लोगों को भाजपा से कोई उम्मीद नहीं बची है क्योंकि भाजपा उन पूंजीपतियों के पैसों से ही फली-फूली है, जो कर्मचारियों का शोषण करके अपने मुनाफा को बेतहाशा बढ़ाया है।
विज्ञापन