{"_id":"66327441d7e7193718061cca","slug":"akhilesh-yadav-says-covishield-vaccine-issue-should-be-investigated-judicially-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग - कोविशील्ड वैक्सीन मामले की हो न्यायिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग - कोविशील्ड वैक्सीन मामले की हो न्यायिक जांच
Thu, 02 May 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 May 2024 12:08 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी जानलेवा दवाइयों को अनुमति देना किसी की हत्या के षड्यंत्र के बराबर है और इसके लिए जिम्मेदार सभी पर आपराधिक मुकदमा चलना चाहिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है एक व्यक्ति को दो वैक्सीन के हिसाब से लगभग 80 करोड़ भारतीयों को कोविशील्ड वैक्सीन दी गई हैं। उसका मूल फॉर्मूला बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि इससे हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। जिन लोगों ने वैक्सीन के साइड इफेक्ट के कारण अपनों को खोया है या जिन्हें वैक्सीन के दुष्परिणामों की आशंका थी, अब उनका शक सही साबित हुआ है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि ऐसी जानलेवा दवाइयों को अनुमति देना किसी की हत्या के षड्यंत्र के बराबर है और इसके लिए जिम्मेदार सभी पर आपराधिक मुकदमा चलना चाहिए।
सत्ताधारी दल ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से राजनीतिक चंदा वसूलकर जनता की जान की बाजी लगाई है। इस मामले में सर्वोच्च स्तर पर न्यायिक जांच हो।