फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says Congress did not do caste census while being in power.

अखिलेश यादव का कांग्रेस पर हमला: बोले - सत्ता में रहते न जातीय जनगणना होने दी, न ओबीसी आरक्षण लागू किया

Mon, 06 Nov 2023 01:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Nov 2023 01:43 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा  कांग्रेस ने जातीय जनगणना नहीं कराई और ओबीसी आरक्षण भी नहीं लागू होने दिया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says Congress did not do caste census while being in power.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने न तो जातीय जनगणना होने दी और न ही पिछड़ों के आरक्षण के लिए मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू होने दी। जिस रास्ते पर पहले कांग्रेस चल रही थी, अब उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है। अखिलेश ने कांग्रेस को चालू पार्टी करार दिया।

विज्ञापन


अखिलेश मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन रविवार को टीकमगढ़ और पन्ना जिलों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि पीडीए का कमाल देखिए, अब तो भाजपा की भाषा भी बदल गई है। भाजपा भी जातीय जनगणना कराने के लिए तैयार है। जबकि, कांग्रेस पहले ही पलटा मार चुकी है। उन्होंने कहा कि 2024 में जब नई सरकार बनेगी तो सबसे पहला काम होगा जातीय जनगणना। जनगणना के बाद जिस जाति की जितनी संख्या होगी, उसके उसके अधिकार के हिसाब से मदद प्राप्त होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इतनी बेरहमी: पत्नी पर बर्बरता की हदें पार, 3 गहरे वार से फट गए फेफड़े; बच्चों को बिलखता देख पड़ोसी भी रो पड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाप बना हैवान: पैर पकड़कर बेटा-बेटी मां की जान बख्शने के लिए करते रहे मिन्नतें, निर्दयी आदित्य का न पसीजा दिल


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सिर्फ लूट पर भरोसा करती है। प्रधानमंत्री एक कार्यक्रम में कह रहे थे कि 13 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। अगर इतने लोग गरीब रेखा से बाहर हो गये हैं तो यह राशन किसको दे रहे हैं। जब चुनाव आता है तो भाजपा के लोग किसानों, गरीबों और नौजवानों से झूठे वादे करते हैं। भाजपा सामाजिक न्याय की दुश्मन है। कई राज्यों में मंडल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू किया गया, लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने इसे लागू नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed