फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says Congress betrayed us in Madhya Pradesh assembly election.

INDIA गठबंधन में दरार: अखिलेश बोले- एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने रात एक बजे तक जगाया, सुबह झुनझुना थमा दिया

Fri, 20 Oct 2023 05:57 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Oct 2023 05:57 AM IST
सार

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से खासा नाराज हैं। बृहस्पतिवार को सीतापुर पहुंचे सपा मुखिया ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से सपा के लिए बयानबाजी न करवाए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says Congress betrayed us in Madhya Pradesh assembly election.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से खासा नाराज हैं। बृहस्पतिवार को सीतापुर पहुंचे सपा मुखिया ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से सपा के लिए बयानबाजी न करवाए। अखिलेश ने कांग्रेस को धोखेबाज बताते हुए कहा कि अगर उन्हें पता होता इंडिया गठबंधन विधानसभा स्तर पर नहीं है तो वह कांग्रेस से बात ही नहीं करते। शाहजहांपुर जाते समय वह सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि अगर वे (कांग्रेस) कहते हैं, कि विधानसभा स्तर पर गठबंधन नहीं है तो हम स्वीकार करते हैं। शायद हमें ही कन्फ्यूजन रहा होगा। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मध्य प्रदेश में सपा की कोई हैसियत नहीं है संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश बोले कि उनकी हैसियत क्या है। इंडिया गठबंधन के बारे में वे कितना जानते हैं, क्या बैठकों में थे।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं से अपील है कि वह छोटे नेताओं से इस तरह की बयानबाजी न कराएं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की मीटिंग में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने रात-रात भर वार्ता की। मध्यप्रदेश में कहां, किस सीट पर सपा जीती, कहां नंबर दो पर रही यह आंकड़ा लेकर भरोसा दिया कि 6 सीटों पर विचार करेंगे। फिर सपा को एक भी सीट नहीं दी, इसलिए हमने वहां अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इंडिया गठबंधन पर कहा कि अगर यह सिर्फ लोकसभा में है, तो इस पर विचार किया जाएगा। कांग्रेस जैसा व्यवहार सपा के साथ करेगी, उनके साथ वैसा ही किया जाएगा। इस मौके पर विधायक अनिल वर्मा, एमएलसी जासमीर अंसारी, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिमोट से कंट्रोल कर की जा रही थी बिजली चोरी, उद्यमी को पौने चार करोड़ का रिकवरी नोटिस, एफआईआर दर्ज

ये भी पढ़ें - जज की हत्या की कोशिश: क्या इन अपराधियों को जीरो टॉलरेंस वाली सूची से विशेष छूट मिली है? अखिलेश ने उठाए सवाल


आजम मुस्लिम इसलिए हो रहा अन्याय
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां मुस्लिम हैं, इसलिए उनके साथ अन्याय हो रहा है। सारी चीजों पर गौर करने से यही लगता है। अखिलेश बोले कि सवाल यह है, आजम खां के साथ साजिश कौन कर रहा है। भाजपा या उसके समर्थक। आजम से मिलने के सवाल पर बोले कि यह फैसला उन पर छोड़ दें। आजम उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पारिवारिक सदस्य हैं।

सीतापुर में सांड़ बहुत दिखते
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सीतापुर में सांड़ बहुत दिखते हैं। हाईवे के डिवाइडर पर जगह-जगह सांड़ बैठे नजर आते हैं। भाजपा वाले क्या कर रहे हैं। धान खरीद केंद्र पर क्या किसी किसान की उपज खरीदी जा रही है। यह भी बड़ा सवाल है। देवरिया में पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज पर उन्होंने कहा हमें दुख बीजेपी सभी को पीट रही है। पत्रकार अगर सही लिखते हैं तो जांच हो जाएगी।
 

जैसा व्यवहार करेंगे वैसा ही देखने को मिलेगा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता ने बैठक बुलाई थी। जिसमें हमने उन्हें समाजवादी पार्टी की पूरी रिपोर्ट दिखाई। रात एक बजे तक समाजवादी पार्टी के नेताओं को उन्होंने जगाया और आश्वासन दिया कि हम छह सीटों पर विचार करेंगे, लेकिन जब सीटें घोषित की गईं तो समाजवादी पार्टी शून्य रही। अगर मुझे पहले पता होता कि विधानसभा स्तर पर INDIA का कोई गठबंधन नहीं है। तो हम उसमें कभी मिलने नहीं जाते। समाजवादी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार होगा वैसा व्यवहार उनको (कांग्रेस) देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है मोहम्मद आजम खान साहब को न्याय मिलेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनके खिलाफ साजिश कौन कर रहा है, बीजेपी, बीजेपी के सहयोगी लोग और बीजेपी के समर्थक। राजनीति में इस सीमा तक लोग चले जाएंगे, कभी-कभी सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि उनके साथ अन्याय इसलिए हो रहा है क्योंकि उन्होंने यूनिवर्सिटी बनाई और वो मुस्लिम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed