{"_id":"67470184a2942569ba0c03ed","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-used-administration-in-bypoll-in-uttar-pradesh-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अखिलेश यादव बोले- उपचुनाव में भाजपा के लोगों ने कम प्रशासन ने ज्यादा मेहनत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अखिलेश यादव बोले- उपचुनाव में भाजपा के लोगों ने कम प्रशासन ने ज्यादा मेहनत की
Wed, 27 Nov 2024 05:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Nov 2024 05:45 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में हुए उपचुनाव में भाजपा ने बेईमानी से जीत हासिल की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन चुनाव में भाजपा ने हमें चुनाव लड़ने की ट्यूशन दी है।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि कटेहरी का परिणाम शासन-प्रशासन ने छीना है। यह सपा की जीती हुई सीट थी जिसे भाजपा ने बेईमानी से जीता है। जब भाजपा को लगा कि खुद नहीं जीतेंगे तो अफसरों को आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें चुनाव लड़ने का नया तरीका सिखाया है। कोचिंग दी है। हमारी सरकार आने पर हम अफसरों को देखेंगे। उन्होंने कहा कि इन चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कम प्रशासन ने ज्यादा वोट डाला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव लखनऊ और दिल्ली के बीच की लड़ाई थी, जिसमें लखनऊ को दिखाना था कि हम जीत गए। इस चुनाव में लोकतंत्र और संविधान पर चोट की गई। एनटीपीसी और निजी कंपनियों के सीएसआर का उपयोग कर जिले में स्कूटी और सिलाई मशीन बांटी गई। प्रधान और कोटेदार के साथ क्या हुआ सबको पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल की घटना को साजिश बताते हुए कहा कि जिस तरह कुछ लोग माहौल खराब कर दिल्ली तक पहुंचे। अब उसी राह पर यूपी में चलने की कोशिश हो रही है। अखिलेश ने सुप्रीम कोर्ट से मामले का स्वतः संज्ञान लेने की मांग की। कहा कि चुनावी बेईमानी से ध्यान हटाने के लिए भी संभल कांड कराया गया। दूसरे सर्वे में भाजपा के लोग नारे लगाते चल रहे थे उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?