फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav says BJP government is doing falls claim on sugarcane farmers issue.

Sugarcane farmers: अखिलेश यादव बोले- किसान विरोधी भाजपा सरकार गन्ना बकाया पर झूठ बोल रही है

Sun, 12 Jun 2022 10:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Jun 2022 10:38 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और गन्ना भुगतान के मुद्दे पर झूठ बोल रही है।

विज्ञापन
Akhilesh yadav says BJP government is doing falls claim on sugarcane farmers issue.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की मानसिकता किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का सहकारी चीनी मिलों पर अरबों रुपये बकाया है। भाजपा सरकार लगातार बकाया राशि के बारे में झूठ बोल रही है। 14 दिन में गन्ने का भुगतान का दम भरने वाली भाजपा सरकार यह क्यों नहीं बताती कि किसानों का अब तक भुगतान क्यों नहीं हुआ?

विज्ञापन

 
उन्होंने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को कई धोखे दिए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए 2022 की समयसीमा तय की थी। लेकिन इस अवधि के 6 माह बीत रहे हैं, पर अब तक किसानों को आय दोगुनी होने का इंतजार है। किसानों की कर्जमाफी के वादे में भी धोखा हुआ। किसानों के बिजली बिल को आधा करने का भी सरकार ने वादा किया था, यह वादा भी झूठा साबित हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पूंजीपति परस्त नीति के चलते ही इस वर्ष गेहूं के क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हुई। पांच बड़ी कंपनियों ने किसानों से औने पौने दाम पर गेहूं खरीद लिया। अब कंपनियां अपना मुनाफा कमाने के लिए महंगे दामों पर आटा बाजार में बेचेंगी। भाजपा चंद पूंजीपतियों के हाथों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने की साजिश कर रही है।

सपा अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधि मंडल
अखिलेश यादव से शनिवार को ओबीसी, एससी संगठित मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण कोटे के चयनित 6800 अभ्यर्थी लगातार दो साल से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। राज्य सरकार उनको नियुक्ति पत्र देने में उदासीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed