{"_id":"6a59073eb35e3e070a0457c7","slug":"akhilesh-yadav-said-when-will-the-bjp-demolish-the-illegal-buildings-of-its-allies-many-offices-and-building-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: भाजपा अपने संगी-साथियों के अवैध भवनों को कब ढहाएगी, कई कार्यालय और इमारतें अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: भाजपा अपने संगी-साथियों के अवैध भवनों को कब ढहाएगी, कई कार्यालय और इमारतें अवैध
Thu, 16 Jul 2026 10:00 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:00 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के एजेंडे में शिक्षक और शिक्षा नहीं है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा को शिक्षा में भी सांप्रदायिकता नजर आती है। शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी और नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं है। अवैध रूप से बने भवनों के खिलाफ कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अपने अपंजीकृत संगी-साथियों के अवैध भवनों को कब ढहाएगी। जब संगी-साथी ही अपंजीकृत है, तो उनके भवन, कार्यालय, संस्थान कैसे जायज होंगे।
विज्ञापन
भाजपा राज में बदतर हो रही किसानों की हालत
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वादे तो बहुत किए लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि वैश्विक संकट के बहाने भाजपा सरकार का यह कहना कि खाद आयात में दिक्कत हुई है, झूठ की पराकाष्ठा है। बोआई सीजन से पहले खाद का स्टॉक जमा करने की जिम्मेदारी सरकार की है। आरोप लगाया कि कीटनाशक और बीजों में मिलावट हो रही है। भाजपा सरकार को किसानों की नहीं बिचौलियों और बड़ी कंपनियों के मालिकों के हितों की चिंता है। कहा कि जिन भाजपाइयों ने प्रभु श्रीराम को भी धोखा दे दिया, उनके आभूषण और दान-चंदा सब लूट लिया, उनसे क्या उम्मीद करें।
विज्ञापन