फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said we are giving such big market to America still such behavior?

Akhilesh Yadav News: अखिलेश का BJP पर वार, बोले- हम अमेरिका को इतना बड़ा बाजार दे रहे हैं, फिर भी ऐसा व्यवहार?

Fri, 07 Feb 2025 01:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 01:48 PM IST
सार

SP Party News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका को इतना बड़ा बाजार दे रहे हैं, फिर भी भारतीयों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया?

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said we are giving such big market to America still such behavior?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Samajwadi Party News: यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए मतदान का परिणाम 8 फरवरी को आना है। इससे पहले शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका से भारतीयों को वापस भेजने को लेकर सरकार का घेरा। 

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कहती थी कि हम दुनिया में एक स्तर पर पहुंच गए हैं। हम अब विश्वगुरु बन रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंचने वाली है। लेकिन, भारतीय नागरिकों को कैसे लाया गया? दूसरे देश के राष्ट्रपति ने कहा कि वे सैन्य विमान से भेजे गए लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे। अमेरिका को यह स्वीकार करना होगा, क्या भारत इतना कमजोर है? 

विज्ञापन

पंजाब के लोगों ने 50 लाख खर्च किए

कहा कि हम अमेरिका को इतना बड़ा बाजार दे रहे हैं, फिर भी ऐसा व्यवहार? यहीं पर पंजाब के लोगों ने 50 लाख रुपये खर्च किए। गुजरात के लोगों ने वहां जाने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए। सरकार को उनका पैसा वापस करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है, तो आपकी अर्थव्यवस्था जहां पहुंच रही है, उसका कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed