फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said there is Shivling beneath Chief Minister residence and it should also be excavated

UP: 'मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी शिवलिंग, इसकी भी हो खोदाई...', अखिलेश बोले- उनके हाथ में विनाशकारी रेखाएं हैं

Sun, 29 Dec 2024 02:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 02:43 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संभल मामले पर एक बार फिर सरकार को घेरा। कहा कि मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी शिवलिंग है। इसकी भी खोदाई हो। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said there is Shivling beneath Chief Minister residence and it should also be excavated
अखिलेश यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एंव सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा एवं योगी सरकार को घेरा। कहा कि मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी शिवलिंग है। इसकी भी खोदाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन


सपा मुखिया ने योगी का नाम लिए बिना कहा कि उनके हाथ में विकास की नहीं, विनाश की रेखाएं हैं। कभी भी उनके हाथ की रेखाएं देख लेना। यह प्रदेश को कर्ज में डुबोकर जाएंगे। 2027 में सरकार का खजाना खाली करके जाएंगे।

विज्ञापन

कुंभ में लोग स्वयं आते हैं

सपा प्रमुख अने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगे तो कुंभ मेले में अव्यवस्था की पूरी पोल खोल देंगे। कुंभ में आने का किसी को आमंत्रण नहीं दिया जाता है, लोग स्वय कुंभ में आते हैं। सरकार ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे कुंभ से पहले शुरू हो जाएगा। क्या यह चालू हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना-शिवपाल

अखिलेश ने कहा कि यहां ईवीएम के कारण हारने वाले को हार का एवं जीतने वाले को जीत का विश्वास नहीं होता है। इसलिए हम मांग करते हैं कि बैलेट से ही चुनाव कराया जाए। सपा महासचिव शिवपाल ने कहा कि नये साल पर बधाई। देश में ऐसा काम करना है कि 2027 का मिशन सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

संभल में इंसानी जिंदगियां जाने का मुद्दा बड़ा है

इससे एक दिन पहले अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार की साजिशों को पीडीए समझ चुका है। आम चुनाव में जवाब देगा। कहा कि भाजपा आगामी चुनाव के बाद नीतीश को बिहार का सीएम नहीं बनाएगी। अदाणी से बड़ा संभल में इंसानी जिंदगियां जाने का मुद्दा है।

आरक्षण पर डाका जा रहा

कहा कि योगी आदित्यनाथ धार्मिक सीएम तो हैं, पर विजिनरी (दूरगामी सोच वाले) नहीं। सपा सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से मॉडल पेश किए। पीडीए यानी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक या कहें पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग सपा के साथ हैं। वे देख रहे हैं कि किस तरह से आरक्षण पर डाका जा रहा है। संविधानिक मूल्यों को किनारे किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed