{"_id":"69986512707a86562802bd1f","slug":"akhilesh-yadav-said-the-brahmin-community-is-honest-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- ब्राह्णण समाज ईमानदार, पूछा- बटुकों का अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- ब्राह्णण समाज ईमानदार, पूछा- बटुकों का अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं
Fri, 20 Feb 2026 07:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:17 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज जो बटुकों का सम्मान करने की बात कर रहे हैं उन्होंने उनका अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं दिलवाई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माघ मेले में बटुकों के अपमान और यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने डिप्टी सीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं मिल रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उस फिल्म का नाम भी नहीं लिया जा सकता, जिसमें एक ईमानदार समाज को गलत तरीके से दर्शाया गया था।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ से फतेहपुर के फतेहपुर घोष जाते समय शहर के मामा चौराहा पर रुके। इस दौरान उनका सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने अपमान करने वालों को पाप मिलने की बात कही थी, लेकिन उन्हें सजा क्यों नहीं दिलवाई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी ने माता प्रसाद की चुटकी ली, शिक्षा मित्रों को 18 हजार मिलेंगे; मोची की दुकान पर राहुल गांधी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- पहले डर से कोई निवेश नहीं करता था, सपा सरकार में नीचे से तीसरे नंबर पर था प्रदेश
उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, अगर मुख्यमंत्री जापान चले जाएंगे, तो क्या हमारे डिप्टी सीएम वहां धरना देंगे। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की लव स्टोरी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए एक फिल्म बनाई गई थी।
ऊंचाहार पहुंचने पर अखिलेश यादव ने कहा कि ऊंचाहार वालों जल्द ही आपको लखनऊ बुलाऊंगा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ऊंचाहार विधानसभा चुनाव को लेकर साथ में बैठक करने की मांग की। उनका काफिला जब ऊंचाहार के खोजनपुर गांव के पास लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊंचाहार बाइपास पर पहुंचा तो कार्यकर्ता सपा का झंडा लहराते सड़क पर खड़े हो गए। इस पर अखिलेश यादव कार से उतरे और कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया। इस मौके पर सपा के ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी, मान सिंह पटेल, रेहान, नरेंद्र यादव, घनश्याम मौर्य, हरीश यादव, शुभम पाल, विकास, मंतोष पासी मौजूद रहे।