फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said that BJP will not get a single seat in Western UP, also attacked Jayant Chaudhary

अखिलेश बोले: पश्चिमी यूपी नहीं होने देगा भाजपा की बोहनी, जयंत पर किया कटाक्ष, बोले- अब पैकेज का जमाना है

Sat, 13 Apr 2024 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Apr 2024 08:16 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को पश्चिमी यूपी में कई सभाओं को संबांधित किया। यहां उन्होंने जयंत चौधरी पर इशारों से तीखे कटाक्ष किए। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that BJP will not get a single seat in Western UP, also attacked Jayant Chaudhary
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में लोकसभा चुनाव की पहली जनसभा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले कि पहले चरण के चुनाव में पश्चिम की यह हवा भाजपा की बोहनी नहीं होने देगी। भाजपा पर तंज कसते हुए बोले कि अगर चार सौ पार से सरकार बन रही है तो फिर अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल क्यों भेजना पड़ा।

विज्ञापन


शनिवार को नगीना लोकसभा क्षेत्र के नहटौर में आयोजित जनसभा में पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा को चुनाव हराने के लिए सपा ने गठबंधन किया। विधानसभा चुनाव में बिजनौर में भी हम कई और सीट जीत लेते लेकिन बीजेपी ने हमारी सीटों को हरा दिया, सरकार के लोगों ने हमें हराने का काम किया। दीवारों पर लगी महापुरुषों की तस्वीरें का अपना एक इतिहास है, जिन्होंने लंबा संघर्ष किया है। आजादी मिली, मंडल कमीशन बना लेकिन आजादी के बाद भी पिछड़ा वर्ग को सरकारें सम्मान नहीं दे पाईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अधिकार छीनने वाली सरकार है। यह सरकार संविधान बदल देगी। इस देश की आजादी में हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों में भी कंधा मिलाकर साथ दिया था। हमारे लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश हो रही है यह संविधान हमें आसानी से नहीं मिला। इसके लिए न जाने कितने लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है, लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलते हैं और लूटने का काम करते हैं। कहा कि कुछ लोग भाजपा से मिलकर समाजवादी को कमजोर करना चाहते हैं, कुछ दल डरकर गठबंधन छोड़ गए और कुछ लालच में, भाजपा ने छोटे दलों को बड़ा लालच देकर गठबंधन तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के घोड़े की ढाई चाल से वो दल कहां चला गया 
 पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रालोद के भाजपा गठबंधन में शामिल होने पर निशाना साधा। बिना नाम लिए कहा कि जो लोग हमारे साथ रुपया बन गए थे, वह घोड़े की ढाई चाल से किधर गिरेंगे, कोई नहीं जानता। कटाक्ष करते हुए कहा कि अब पैकेज का जमाना है। मीरापुर की जनसभा में अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बड़े-बड़े विधायक जो चुनकर गए, उन्हें भी लालच देकर भाजपा ने अपनी तरफ खींच लिया। पता नहीं कौन सा पैकेज मिला है, विधायकों को और दलों को वह हम नहीं समझ पा रहे हैं।


यह जमाना पैकेज का है। पता नहीं विधायकों को कौन सा पैकेज दे दिया गया, जिससे हमें छोड़कर चले गए। विधानसभा चुनाव 2022 में रालोद-सपा गठबंधन में जीते विधायकों पर बोले कि आपने अपनी वोट से जिताया, वो आपको और हमें ही धोखा दे गए। जाने कौन सा पैकेज मिल गया। हम तो पूरी तरह शतरंज नहीं जानते, थोड़ा बहुत जानते हैं। मगर बीजेपी के घोड़े की ढाई चाल से वो दल कहां चला गया, जिनसे लड़कर हमने उन्हें जिताया, आज पैकेज पाकर उनके साथ ही खड़े हो गए। इसलिए यह चुनाव हमारे और आपके भविष्य का चुनाव है। आने वाली पीढ़ी का चुनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed