{"_id":"6501cf1a95992da62103d1e5","slug":"akhilesh-yadav-said-raid-on-azam-khan-due-to-defeat-in-ghosi-elections-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: घोसी चुनाव में हार की बौखलाहट है आजम खान पर छापे, ये सरकार की कमजोरी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: घोसी चुनाव में हार की बौखलाहट है आजम खान पर छापे, ये सरकार की कमजोरी के लक्षण
Wed, 13 Sep 2023 08:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:32 PM IST
सार
अखिलेश ने सरकार तानाशाही और केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करने की नसीहत देते हुए कहा कि भाजपाई याद रखें कि तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है।
विज्ञापन
अखिलेश के साथ आजम खां। फाइल फोटो।
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान पर आयकर छापों को लेकर कहा कि सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने ही बढ़ते जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी एकजुटता और इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। घोसी विधानसभा उपचुनाव की करारी हार से पूरी भाजपा और बौखला गयी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोहम्मद आजम खां सच की आवाज हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी। शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनाया। आज पूरी समाजवादी पार्टी उनकी आवाज के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार केन्द्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार का आचरण संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ लगातार बदले की भावना से काम कर रही है। इससे पहले भी भाजपा ने आजम खान पर फर्जी मुकदमे लगाए थे। अखिलेश ने सरकार तानाशाही और केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करने की नसीहत देते हुए कहा कि भाजपाई याद रखें कि तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है।
विज्ञापन