{"_id":"655cad5a23facadbfc057964","slug":"akhilesh-yadav-said-not-calling-kapil-dev-for-the-final-match-is-an-insult-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: कपिल देव को फाइनल मैच के लिए ना बुलाना अपमान, राजनीति को खेलों में लेकर आ गई है बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: कपिल देव को फाइनल मैच के लिए ना बुलाना अपमान, राजनीति को खेलों में लेकर आ गई है बीजेपी
Tue, 21 Nov 2023 06:45 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 21 Nov 2023 06:45 PM IST
सार
मालूम हो कि 1983 का क्रिकेट विश्वकप जीतने वाले भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव को फाइनल मैच में बुलाया नहीं गया था। कपिल देव ने उस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था।
विज्ञापन
अखिलेश ने कपिल के ना बुलाने का मुद्दा उठाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए फाइनल मैच में कपिल देव को ना बुलाने का मुद्दा अब तूल पकड़ने लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में बीजेपी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि भाजपा के राज में खिलाड़ियों के साथ अपमानजनक व्यवहार का उदाहरण न केवल महिला कबड्डी खिलाड़ी हैं, बल्कि अब क्रिकेटर भी हो रहे हैं। क्रिकेट में भारत के लिए पहला वर्ल्ड कप जीतने वाले और देश के आदर्श कपिल देव को विश्व कप के फाइनल में आमंत्रित न करने से उनका जो निरादर हुआ है, उससे देश की खेल प्रेमी जनता बेहद दुखी है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने खेलों का अवांछित राजनीतिकरण करके अच्छा नहीं किया।
विज्ञापन
मालूम हो कि 1983 का क्रिकेट विश्वकप जीतने वाले भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव को फाइनल मैच में बुलाया नहीं गया था। कपिल देव ने उस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था।
विज्ञापन