{"_id":"60f43cecf6797f34d320f2d3","slug":"akhilesh-yadav-said-if-the-government-is-formed-the-work-will-be-investigated-during-the-kovid-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने कहा, सरकार बनी तो कोविड काल के दौरान कार्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने कहा, सरकार बनी तो कोविड काल के दौरान कार्यों की होगी जांच
Sun, 18 Jul 2021 08:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Jul 2021 08:08 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि साढे़ चार साल की सरकार होने के बाद भी भाजपा के पास गिनाने के लिए कुछ नहीं है। प्रशासन पर उसकी पकड़ न होने से हर मोर्चे पर विफलता मिली है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा किसानों, बेरोजगारों से किए गए वादे से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। लोगों का गुस्सा देखते हुए भाजपा हताश एवं निराश है। यही वजह है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ माहभर से चित्रकूट, वृंदावन और लखनऊ में बैठकें कर रहा है। इसके जरिए लोगों को बहकाने के नए- नए तरीके ढूंढे़ जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साढे़ चार साल की सरकार होने के बाद भी भाजपा के पास गिनाने के लिए कुछ नहीं है। प्रशासन पर उसकी पकड़ न होने से हर मोर्चे पर विफलता मिली है। भाजपा का मातृ संगठन इन हालातों से चिंतित है और लगातार चिंतन मनन में जुटा है। भाजपा सरकार ने किसानों पर तीन कानून लाद कर पूंजी घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में प्रदेश की जनता को आक्सीजन, बेड और दवाओं का अभाव झेलना पडा है। लोगों के रोजगार छिन गए। उद्योग धंधे और व्यापार बंद हो गए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनी तो कोविड काल से सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन