फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said defeating BJP is the only priority

बोले अखिलेश यादव: जब से चुनाव लड़ रहा हूं लगातार बढ़ा है सपा का वोट, बीजेपी को हराना एकमात्र प्राथमिकता

Sun, 20 Aug 2023 10:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Aug 2023 10:36 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने एक टीवी चैनल के साथ हुए कार्यक्रम में कहा कि वह जब से चुनावी राजनीति में सक्रिय हैं तब से लगातार पार्टी का वोट बढ़ा ही है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said defeating BJP is the only priority
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी हमेशा किसी भी गठबंधन में बड़े दिल के साथ शामिल होते हैं। हमारे पिछले ट्रैक रिकॉर्ड से यह देखा जा सकता है। इंडिया गठबंधन के तहत यूपी में कांग्रेस को क्या देना है, ये बड़ा सवाल नहीं है। बड़ा सवाल ये है कि भाजपा को हराना है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब से वह चुनाव लड़ रहे हैं, सपा का वोट लगातार बढ़ रहा है। गठबंधन से ये सीखा है कि भाजपा को कैसे हराया जा सकता है। अखिलेश ने कहा कि इंडिया को घमंडिया कहने वाले खुद सबसे बडे़ घमंडी हैं। इंडिया गठबंधन में जितने भी दल और नेता हैं, वे अपने राज्यों में बहुत ताकतवर हैं। उन्होने कहा कि भाजपा की कमजोरी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि जो दल भाजपा को दिन रात कोसते थे और तमाम तरह के आरोप लगाते थे, उनके भी सामने उसे झुकना पड़ रहा है। उनका इशारा सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर की तरफ था।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश में 85 प्रतिशत आबादी गरीबों की है। जातीय जनगणना से ही उन्हें न्याय मिल सकेगा। डॉ. राममनोहर लोहिया और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय का सपना भी तभी पूरा होगा। नीति आयोग के सभी मानकों पर उत्तर प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेलन मणिपुर में होना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा और उसके गठबंधन को हराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी परिवारवादी पार्टी है भाजपा

अखिलेश ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी परिवारवादी पार्टी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद परिवारवाद की वजह से गोरखपुर से सांसद बने और गोरक्षनाथ पीठ के महंत बने। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे ऊपर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं, वे लोकतंत्र में चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं। पार्टियों में अध्यक्ष कार्यकर्त चुनते हैं। लोकसभा और विधानसभा में जनता चुनकर भेजती है। साथ ही कहा कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा ने बेईमानी से जीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed