फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said- corruption has increased after demonetization, SP takes everyone along

Lucknow : अखिलेश ने कहा- देर से निकली पुलिस भर्ती, उम्र में मिले छूट, नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार में हुई वृद्धि

Mon, 25 Dec 2023 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Dec 2023 12:07 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि भाजपा के लोग बस अड्डा तो दे नहीं पा रहे हैं और वादा हवाई अड्डे का कर रहे हैं। अखिलेश इस बारे में बदायूं में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said- corruption has increased after demonetization, SP takes everyone along
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगार युवाओं और विपक्ष के दबाव से आखिरकार यूपी में कई वर्षों के बाद पुलिस भर्ती निकली है। इस बीच कई युवा भर्ती का इंतजार करते-करते नौकरी पाने की उम्र पार कर गए। इसलिए भाजपा सरकार इस भर्ती में अभ्यर्थियों को कम से कम 3-4 साल की छूट दे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि भाजपा के लोग बस अड्डा तो दे नहीं पा रहे हैं और वादा हवाई अड्डे का कर रहे हैं। अखिलेश इस बारे में बदायूं में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। अखिलेश ने कहा कि सच तो यह है कि आम जनता को नहीं, बल्कि भाजपा नेताओं को एक ''हवा-हवाई अड्डे'' की जरूरत है, जहां से वह अपने झूठ की उड़ान भर सकें। जनता का मजाक उड़ाना निंदनीय है, बदायूं की जनता इसका जवाब अगले चुनाव में भाजपा को हराकर देगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। कालाधन बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। भारत को कर्जदार बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज और महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। सपा सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए।


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ तड़क भड़क सम्मेलन किए गए। भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। कन्नौज से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही उनके जिले में तमाम विकास कार्य हुए थे। भाजपा सरकार में विकास बाधित हो गया है। महा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष टुनटुन पांडेय, नेशनल इकबाल पार्टी के अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह, विधायक मनोज पांडेय ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed