फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: Alliance is on priority, if things do not work out then he will contest elections alone i

अखिलेश बोले: प्राथमिकता में है गठबंधन, बात नहीं बनी तो महाराष्ट्र में लड़ेंगे अकेले चुनाव, 12 सीटों की है मांग

Sun, 14 Jul 2024 09:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jul 2024 09:28 AM IST
सार

Maharashtra Assembly Elections: अखिलेश यादव ने कहा कि महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव वह इंडिया गठबंधन के बैनर तले लड़ना चाहते हैं लेकिन यदि बात नहीं बनी तो सपा अकेले चुनाव में उतरेगी। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: Alliance is on priority, if things do not work out then he will contest elections alone i
अखिलेश इंडिया गठबंधन से 12 सीटें मांग रहे हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुंबई प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत लड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। अगर बात नहीं बनी तो अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने राज्य में संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने शनिवार को मुंबई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अगर मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तरह मुंबई में सपा को नजरअंदाज किया गया तो सपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। यहां बता दें कि सपा ने महाराष्ट्र में 12 विधानसभा सीटें मांगी हैं। अभी वहां उसके दो विधायक हैं।
विज्ञापन


9 को मालेगांव में जनसभा करेंगे अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 अगस्त को महाराष्ट्र के मालेगांव में जनसभा करेंगे। महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बताया मालेगांव में सपा के 12 नगर सेवक (पार्षद)चुनकर आए थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे राज्य में पार्टी को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा उपचुनावों में भी नफरती राजनीति की हार हुई: माले
भाकपा (माले) ने कहा है कि सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की नफरती राजनीति की हार और इंडिया गठबंधन के दलों की जीत हुई है। पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव से शिकस्त मिलने का सिलसिला विधानसभा उपचुनावों में भी जारी है।बयान जारी कर सुधाकर यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों को 13 में से 10 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा समेत एनडीए के उसके सहयोगी दल को दो सीट, जबकि निर्दलीय को एक सीट मिली है। एनडीए को दो सीटों का नुकसान हुआ है। सबसे बड़ी हार पश्चिम बंगाल में मिली है। कुल मिलाकर यह दिखाता है कि इंडिया गठबंधन द्वारा उठाये गए मुद्दों को जनता का समर्थन है। भाजपा को सरकार चलाने के तौर-तरीकों को बदलने का लगातार जनादेश मिल रहा है, जिसे समझने की जरुरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed