फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav's big attack: Said- Congress is a deceitful party

अखिलेश यादव का बड़ा हमला: बोले- कांग्रेस धोखेबाज पार्टी, उसमें और बीजेपी में कोई बुनियादी फर्क नहीं

Fri, 03 Nov 2023 09:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 03 Nov 2023 09:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव के कांग्रेस के खिलाफ इस बयान को अहम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने पहले ही धोखा दे दिया। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav's big attack: Said- Congress is a deceitful party
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सोच में कोई बुनियादी फर्क नहीं है। सिद्धांतों और कार्यक्रमों के लिहाज से दोनों एक हैं। जो लोग कांग्रेस में थे, वे भाजपा में आ गए। वहीं, जो भाजपा में थे, वे अब कांग्रेस में दिख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को धोखेबाज करार दिया। यह बात उन्होंने मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कही। 

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को सीपीआई के कार्यक्रम में कहा था कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। अब मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव के कांग्रेस के खिलाफ इस बयान को अहम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने पहले ही धोखा दे दिया। अगर बाद में धोखा देती तो समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव ही नहीं लड़ पाती।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि एमपी में पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अगर समाजवादियों ने पहले समर्थन न दिया होता तो कांग्रेस की सरकार नहीं बनती। सपा विधायक के समर्थन देने पर ही राज्यपाल ने कमलनाथ को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके नाम में ही कमल है, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed