{"_id":"64f5f32ed9fbf283fc004d77","slug":"akhilesh-yadav-s-allegation-bjp-workers-are-distributing-liquor-in-ghosi-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का आरोप: घोसी में खुलेआम शराब बांट रहे हैं भाजपाई, लोकतंत्र की हत्या करने की हो रही कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का आरोप: घोसी में खुलेआम शराब बांट रहे हैं भाजपाई, लोकतंत्र की हत्या करने की हो रही कोशिश
Mon, 04 Sep 2023 08:39 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 04 Sep 2023 08:39 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। भाजपा का आचरण संविधान विरोधी है और सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घोसी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ता आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधान आशीष यादव, शंकर यादव, कन्हैया यादव और राजीव यादव को स्थानीय पुलिस द्वारा उठा ले जाने का आरोप लगाया है। फतेहपुर के शनोज को लाल पर्ची दिखाकर पुलिस द्वारा उठाने के आरोप लगाए। ये भी आरोप लगाए कि दलित बस्ती में भाजपाई शराब एवं पैसा बांट रहे है। उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। भाजपा का आचरण संविधान विरोधी है और सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। घोसी में वह चुनाव हार रही है। इसलिए समाजवादी पार्टी पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग देखे कि घोसी में सपा के विरुद्ध भाजपा प्रत्याशी ही नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र भी मैदान में है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा वोट का अधिकार छीनकर तानाशाही स्थापित करना चाहती है। इस बार घोसी की जनता एकजुट होकर अपने वोट के अधिकार से लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराकर जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा घोसी विधानसभा उपचुनाव में तांडव कर रही है। पुलिस-प्रशासन को भाजपा कार्यकर्ता की तरह प्रयोग कर रही है। पुलिस-प्रशासन समाजवादी पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन