फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav's allegation: BJP wins elections through dishonesty, police stations and tehsils have become de

अखिलेश यादव का आरोप: बेइमानी से चुनाव जीतती है भाजपा, थाने और तहसील बन गए है भ्रष्टाचार के अड्डे

Sun, 31 May 2026 09:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 May 2026 09:22 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा हुए कहा कि भाजपा अपने सारे चुनाव बेइमानी के भरोसे जीतती है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav's allegation: BJP wins elections through dishonesty, police stations and tehsils have become de
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बेइमानी से चुनाव जीतती है, जिसे स्वीकार करके भाजपा के विधायक ने भ्रष्ट भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है। देखते हैं अब इन भाजपा विधायक को पार्टी से निकाला जाता है या भाजपा की ओर से उन्हें अगला मुख्यमंत्री घोषित किया जाता है। इस बार जनता भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी। भाजपा हारेगी और फिर कभी नहीं आएगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि थाने और तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। भाजपा जमीनों पर कब्जे करवा रही है। भूमाफिया, खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है। भाजपा के भूमाफिया ने अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ा। अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मथुरा आदि जिलों में बड़े पैमाने पर जमीनों पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


सपा ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
प्रदेश सपा मुख्यालय पर रविवार को वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती सादगी से मनाई गई। लोकमाता के चित्र पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकमाता का कुशल शासन, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए काम भारतीय इतिहास में अमर रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed