फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav replied to Mayawati on flyover in front of BSP office.

अखिलेश यादव का मायावती को जवाब: फ्लाईओवर से दिक्कत है तो केंद्र से मांग कर बुलडोजर से ढहा दें

Mon, 08 Jan 2024 03:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jan 2024 03:47 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ट्रैफिक की जरूरत को देखते हुए बसपा कार्यालय के सामने फ्लाईओवर का निर्माण करवाया गया था। अगर उन्हें दिक्कत है तो केंद्र से बात कर बुलडोजर चलवा देना चाहिए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav replied to Mayawati on flyover in front of BSP office.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सपा शासन में बसपा कार्यालय के सामने बने फ्लाईओवर से बसपा सुप्रीमो मायावती को खतरा है तो उन्हें इसे बुलडोजर से ढहा देने की मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उस समय ट्रैफिक की जरूरत को देखते हुए हमने यह है फ्लाई ओवर बनवाया था।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मायावती ने उस बयान पर जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि बसपा कार्यालय के सामने बने फ्लाईओवर से उनकी सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से किसी अन्य स्थान पर कार्यालय के लिए जगह देने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रात में ऐसा दिखता है भव्य राम मंदिर परिसर, अंदर की तस्वीरें भी देखें, देवलोक जैसा होता है नजारा, Pics
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आर्थिक क्षेत्र में अयोध्या ने लगाई ऊंची छलांग, 2022-23 में 254 करोड़ का किया निर्यात


मायावती ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दिए गए एक बयान में कहा है कि सपा सरकार में अनेकों दलित विरोधी फैसले लिए गए थे। बसपा यूपी स्टेट आफिस के पास ऊंचा पुल बनाने का कृत्य भी ऐसा ही है। जहां से षडयंत्रकारी अराजक तत्व पार्टी दफ्तर, कर्मचारियों व राष्ट्रीय प्रमुख को भी हानि पहुंचा सकते हैं। इस असुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा सुझाव पर पार्टी प्रमुख को अब पार्टी की अधिकतर बैठकें अपने निवास पर करने को मजबूर होना पड़ रहा है जबकि पार्टी दफ्तर में होने वाली बड़ी बैठकों में पार्टी प्रमुख के पहुंचने पर वहां पुल पर सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ती है। मायावती ने अपने बयान में अपनी असुरक्षा का जिक्र करते हुए यूपी सरकार से वर्तमान पार्टी प्रदेश कार्यालय के स्थान पर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया।

मायावती को इंडिया गठबंधन में शामिल करने की बात नहीं हुई
कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे के बसपा को गठबंधन में लाने के प्रयास संबंधी सवाल पर अखिलेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कभी इस तरह की कोई बात नहीं हुई। अगर हुई होती तो उनकी जानकारी में भी होती। उन्होंने बिना नाम लिए पांडे पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कई तरीके से विपक्षी गठबंधन को कमजोर करने के लिए अभियान चला रही है। इस तरह की बातें  भाजपा की इस रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं। अखिलेश ने कहा कि केंद्र की सत्ता इंडिया गठबंधन को मिलने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed