फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav replied on Pooja Pal allegations in press conference.

UP: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- पूजा पाल को मोहरा बनाकर सपा के खिलाफ दुष्प्रचार करवा रही यूपी सरकार

Sun, 24 Aug 2025 02:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Aug 2025 02:35 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा उनको राजनीतिक मोहरा बनाकर दुष्प्रचार करवा रही है। वहीं, सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मामले पर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav replied on Pooja Pal allegations in press conference.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पूजा पाल को मोहरा बनाकर सपा के खिलाफ दुष्प्रचार करवा रही है। पूजा पाल को बताना चाहिए कि उन्हें किससे जान का खतरा है? अभी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। अखिलेश यादव उन आरोपों पर बयान दे रहे थे जिसमें विधायक पूजा पाल ने कहा था कि उन्हें जान का खतरा है और अगर उन्हें कुछ हो गया तो इसके जिम्मेदार सपा और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ में सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग फ्रस्टेट हो गए हैं इसीलिए अमर्यादित हरकतें कर रहे हैं। अभी बलिया में बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर एक दलित समाज से आने वाले इंजीनियर को जूतों से पीटा। उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय बाद इनके नेताओं के हाथों में जूता ही नजर आएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली निजीकरण: सलाहकार कपंनी पर अमेरिका में लग चुका है 40 हजार डालर का जुर्माना, खुली पोल तो उड़े सभी के होश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जरा ध्यान दें: सॉस आपकी सेहत के लिए हो सकता खतरनाक, केमिकल रिएक्शन से फैक्टरी में काम कर रहे दो मजदूर बेहोश


वोटर अधिकार यात्रा में जाएंगे
सवाल पूछे जाने पर कि क्या वो बिहार में हो रही वोटर अधिकार यात्रा में जाएंगे? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये यात्रा इंडिया गठबंधन की है। हम इसमें जरूर जाएंगे। जल्द ही कार्यक्रम जारी हो जाएगा।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक पूजा पाल के जान का खतरा होने के आरोप पर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है कि मामले की पूरी जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सपा ने पूजा पाल का मुश्किल समय में साथ दिया था। ऐसे में उन्हें किससे जान का खतरा है इसकी जांच करवाई जाए।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed