युवा भाजपा से मुक्ति चाहते हैं झूठे एलान नहीं, बजट में सच छोड़कर सबकुछ: अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के बजट को दिखावटी व झूठा करार दिया है। अखिलेश ने ट्वीट किया कि एक साल के बजट में 10 साल आगे की बात करना झूठी है। इस बजट में बहुसंख्यक भूमिहीन किसानों व श्रमिकों के लिए इसमें कुछ भी राहत नहीं है।
उन्होंने कहा कि पाँच सालों की प्रताड़ना और पीड़ा के बाद देश के किसान, व्यापारी-कारोबारी, बेरोज़गार युवा अब भाजपा से मुक्ति चाहते हैं, दिखावटी ऐलान नहीं।
इसके पहले किए गए ट्वीट में अखिलेश ने लिखा था अब से कुछ ही देर में ऐसा बजट आने वाला है। जिसमें सच छोड़कर सब होगा।
एक साल के बजट में दस साल आगे की झूठी बात है. बहुसंख्यक भूमिहीन किसानों व श्रमिकों के लिए इसमें कुछ भी राहत नहीं है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 1, 2019
पाँच सालों की प्रताड़ना और पीड़ा के बाद देश के किसान, व्यापारी-कारोबारी, बेरोज़गार युवा अब भाजपा से मुक्ति चाहते हैं, दिखावटी ऐलान नहीं.
उन्होंने ट्वीट किया कि 'जब हर क्षेत्र में देश गया घट, तो क्या करोगे ला कर बजट।' तैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें ‘सच’ को छोड़कर सब कुछ होगा।
जब हर क्षेत्र में देश गया घट
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 1, 2019
तो क्या करोगे ला कर बजट
तैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें ‘सच’ को छोड़कर सब कुछ होगा...
वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने इस बजट को गरीबों, किसानों, नौजवानों व महिलाओं का बजट करार दिया है।