फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav reaction on media

मीडिया पर ही क्यों भड़क उठे अखिलेश?

Tue, 31 Dec 2013 08:58 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Dec 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav reaction on media

मुजफ्फरनगर के दंगा राहत शिविरों में रह रहे लोगों की दुश्वारियों से संबंधित खबरों को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को मीडिया पर ही भड़क गए।

विज्ञापन


पीड़ितों के राहत शिविर और सैफई महोत्सव को एक साथ जोड़कर दिखाए जाने से झल्लाए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोग आलोचना के बजाय सुझाव दें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


बोले- कई बड़े-बड़े नेता राहत शिविरों को देखने गए। हम शिविरों में रह रहे लोगों को वापस घर भेजने के बारे में सुझाव मांगते हैं तो देते नहीं, न्यूज चैनल खबर चलवाने में आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से दंगा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि इसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा दें। इसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचवा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सोमवार को आईटी सिटी केसंबंध में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होते ही मुख्यमंत्री ने सैफई महोत्सव व राहत शिविरों को जोड़कर दिखाई जा रही खबरों पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दंगा पीड़ितों की पूरी मदद कर रही है। बहुत से लोग राहत शिविरों से चले गए हैं लेकिन कुछ हैं जो मानते ही नहीं। राहत शिविरों में पुख्ता इंतजाम हैं।

वह मुख्य सचिव से ऐसा रास्ता निकालने को कहेंगे कि जो लोग मुजफ्फरनगर केदंगा पीड़ित बच्चों की मदद करना चाहते हैं वह मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दें, सरकार इसे बंटवा देगी।


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कटाक्ष किया कि बडे़ नेता वहां गए लेकिन कोई मदद नहीं की। उनसे सुझाव मांगा था वह भी नहीं दिया। आधा-आधा घंटा न्यूज चैनलों पर नकारात्मक समाचार जरूर चलवाए।

अखिलेश ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हे फोन किया था। वह राहत शिविरों को देखने भी गए। अच्छी बात है। उनसे भी कहा है कि अगर उनका कोई सुझाव है तो बताएं, सरकार अमल करेगी।

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश की 50 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है।

दिल्ली में चुनौतियां स्वीकार करके सरकार बनाने के लिए आप को बधाई देते हुए अखिलेश ने कहा कि लोगों को बहकाना आसान है लेकिन समझाना मुश्किल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed