{"_id":"632aea9c5efc05225251a4bd","slug":"akhilesh-yadav-raises-the-issue-of-sp-leader-azam-khan-in-up-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhan Sabha Session: अखिलेश बोले- मुझे डर है कि कहीं आजम की यूनिवर्सिटी से बम या एके-47 न बरामद कर ली जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhan Sabha Session: अखिलेश बोले- मुझे डर है कि कहीं आजम की यूनिवर्सिटी से बम या एके-47 न बरामद कर ली जाए
Wed, 21 Sep 2022 07:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:10 PM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार आजम खां को घेरने की कोशिश कर रही है। मुझे डर है कि कहीं उनकी यूनिवर्सिटी से बम और एके-47 न बरामद कर लिए जाएं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह उप मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले युवक के पास बम मिलना बताते हुए उसे जेल भेज दिया गया कहीं ऐसी ही कार्यवाही सपा विधायक आजम खान के यहां न हो। बुधवार को समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत सपा विधायक आजम खान के खिलाफ पुलिस की ओर से की जा रही झूठी कार्रवाई का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
सपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आजम खान सदन के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं। वह प्रदेश सरकार में मंत्री के साथ सांसद और राज्यसभा सदस्य भी रहे है। आजम खान ने रामपुर में जो विश्वविद्यालय बनाया था उसे तबाह करने के लिए विश्वविद्यालय पर झूठे आरोप लगाने के साथ आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे पर भी फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आजम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी जमानत रद्द कराने के लिए अब उन पर गवाहों को धमकाने का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
आजम के विश्वविद्यालय परिसर से पुरानी मशीनों के उपकरण की बरामदगी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जेल में भी आजम खान और उनके परिवार के साथ गलत व्यवहार किया गया, उन्हें जेल में अंग्रेजों की तरह प्रताड़ना दी गई। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान को जानबूझकर फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस तरह की कार्रवाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आजम खान के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया है वह उनके ही सजातीय व्यक्ति ने दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि आजम के खिलाफ दर्ज मुकदमों में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। मामले अदालत में विचाराधीन होने के कारण वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।