फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav raises question on foreign policy of Modi government.

अखिलेश यादव ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, नेपाल-चीन मुद्दे पर घेरा

Sun, 14 Jun 2020 02:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Jun 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav raises question on foreign policy of Modi government.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा के फैसलों ने उसे असहाय कर दिया है। देश एक ओर कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ  सीमाओं पर तनाव से संकट बढ़ गया है। चीन लगातार देश की संप्रभुता पर हमला कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेपाल जैसा मित्र देश भी भारत को आंख दिखाने का दुस्साहस कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। विदेश नीति पर सरकार पूरी तरह विफल है। राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सरकार को कड़े कदम उठाते हुए देश के आत्मसम्मान की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा में एक महीने से चीनी सेनाओं का अतिक्रमण हो रहा है। चीन का भारत की संप्रभुता पर हमले के पीछे एक कारण व्यापार भी है। कोरोना संकट के बाद चीन से तमाम कंपनियां बाहर जा रही हैं । भारत उनको आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी माल के बहिष्कार का आंदोलन भी तेज हो रहा है। इसी से वह भारत की सीमाओं से छेड़छाड़ पर उतारू है। चीन विस्तारवादी नीतियों पर चल रहा है। भारत की प्रगति से उसे अखर रही है।

'कम्युनिस्ट, भारत के खिलाफ नफरत और विरोध पैदा कर रहे हैं'

अखिलेश ने कहा कि सीमा पर नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की मौत और तीन के गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी देश की तरफ से नेपाल के साथ कठोर रुख न दिखाना सरकार की असहाय स्थिति को दर्शाता है। नेपाल में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट, भारत के खिलाफ नफरत और विरोध पैदा करने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed