फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav raises question on CM Yogi Adityanath's claim in front of media in lucknow.

UP News: 56 एसडीएम एक ही जाति से बनाने पर अखिलेश का जवाब, मुख्यमंत्री योगी सूची दें, हवाई बातें न करें

Sat, 25 Feb 2023 04:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Feb 2023 04:58 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगाए गए आरोपों का मीडिया को संबोधित करते हुए जवाब दिया। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav raises question on CM Yogi Adityanath's claim in front of media in lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सरकार में एक ही जाति से 56 एसडीएम बनाने की बात कर रहे हैं। वो हमें उन अधिकारियों के नाम दें। हवाहवाई बातें न करें। हमने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। सदन में हवा में कोई बात नहीं कहनी चाहिए। अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोप का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को यूपी विधानसभा में पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जाति के आधार पर भर्ती का आरोप लगाते हुए कहा था कि सपा सरकार में जाति देखकर नौकरी दी जाती थी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और गनर की हत्या को लेकर कहा कि प्रयागराज की घटना फिल्मी तरीके से हुई। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। दौड़ाकर गोली मारी जा रही है। सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई। अस्पताल में समय से इलाज मिलता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी मोर्चों पर पूरी तरह से फेल है। पुलिस और इंटेलीजेंस क्या कर रहा था। कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस क्या यही है। उन्होंने कहा कि यूपी में टेंपरेरी डीजीपी है। इलाहाबाद और कानपुर की घटना दुखद. है। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। कानपुर देहात में मां-बेटी जल गई। प्रशासन देखता रहा। सरकार ने न्याय नहीं किया। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस केस को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है मुख्यमंत्री योगी उस पर चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को कोई जानकारी नहीं है। जो बातें खत्म हो चुकी हैं। उस पर चर्चा कर रहे हैं।


हम रामचरितमानस के खिलाफ नहीं, कुछ बातों पर आपत्ति
अखिलेश यादव ने कहा कि रामचरितमानस के खिलाफ कोई नहीं है। कुछ चीजों को लेकर आपत्ति है। यह पांच हजार साल पुरानी लड़ाई है। जो गलत है वह गलत है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल है। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश में कितने बेरोजगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed